घर के आंगन में गांजा के पेड़ लगाए गए आरोपी के विरुद पुलिस ने की कार्यवाही।
अवैध गांजे के दो हरे पेड़ बजन 12 किलो 450 ग्राम कीमत 1
एक लाख रुपए।
भुपेंद्र कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ दैनिक अखंण्ड चक्र समाचार सिंगरौली
सिंगरौली 10 नवंबर 2025 पुलिस महानिरीक्षक रीवा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा क्षेत्र रीवा तथा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली एवं अतिरिक्त पु. अधी सिंगरौली के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिंगरौली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब मूखविर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी में लिप्त आरोपी रहिमान सिंह गोड़ उइके पिता अमोल सिंह गोड़ उइके उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मूढी थाना माड़ा जिला सिंगरौली (म.प्र.) के घर के आंगन से गांजा के दो नग हरे पेड़ वजनी 12 किलो 450 ग्राम कीमती 1,00000/- रू. का पकड़ा गया। 09 नवंबर को जरिये मुखविर सूचना मिली कि संदेही रहिमान सिंह पिता अमोल सिंह गोड़ उइके निवासी ग्राम मूढी थाना माडा जिला सिंगरौली म०प्र० का अपने अपने घर के पीछे खेत में गांजा के हरे पेड लगाया है। यदि मौके से कार्यवाही नही की गई तो गांजा के हरे पेड को उखाड कर विक्री कर देगा या फिर गांजा के साक्ष्य नष्ट कर देगा। तब मुखविर सूचना अनुसार सउनि अवधेश पटेल थाना माड़ा हमराह स्टॉफ के ग्राम मूढ़ी में मुखविर के बताये स्थान पहुंचकर घेराबन्दी किये तो ग्राम मूढ़ी में संदेही रहिमान सिंह पिता अमोल सिंह गोड उइके अपने पर ही उपस्थित मिला जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस स्टॉफ व गवाहानों की मदद से पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम रहिमान सिंह गोड़ उइके पिता अमोल सिंह गोड़ उइके उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मूढ़ी थाना माड़ा का होना बताया। तत्पश्चात मुखविर सूचना अनुसार अवैध गांजा के पेड़ संदेही के घर में के पीछे आगन में लगे होने की बात से अवगत कराया जाकर संदेही की सहमति पर उसके घर के आगन खेत की तलाशी दौरान आरोपी के घर के आंगन से गांजा के दो नग हरे पेड़ वजनी 12 किलो 450 ग्राम कीमती 1,00000/- रू. का बरामद हुआ। बाद आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 8/20 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को मौके से गिरफतार किया जाकर जे.आर. पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, सउनि अवधेश पटेल, प्र.आर.228 रामसुख यादव, 01 कृष्णदेव कुशवाहा, 443 धीरेन्द्र पटेल एवं आरक्षक 569 आबिद कुरैसी, 131 अखिल साहू, 136 राजकुमार सिंह, 673 राकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

