संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, भोपाल
मध्य प्रदेश शासन
किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले : कृषि मंत्री श्री कंषाना
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश*
भोपाल: 10 नवम्बर 2025
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि किसानों के कल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए, जिससे प्रदेश के कृषकों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने यह निर्देश विभागीय समीक्षा बैठक में दिए।
मंत्री श्री कंषाना ने पूर्व में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने ‘भावांतर योजना’ की प्रगति पर चर्चा की और किसानों के हित में भावांतर योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही फार्म हाउसों के विकास तथा बीज निगम की कार्यप्रणाली पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया।
-0-
क्रमांक/1198/039
विजय/लक्ष्मण सिंह

