Dainik Akhand Chakra
बिना केटेगरी

केंद्रीय कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन*

भोपाल

न्याय उत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 2025*

केंद्रीय कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन*

भोपाल: 10 नवम्बर 2025

 मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश अनुसार 09 से 14 नवंबर तक मध्य प्रदेश राज्य में न्याय उत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 2025 मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सोमवार को जिला विधिक सेवा


प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में श्री सुनीत अग्रवाल सचिव न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा केंद्रीय कारागार भोपाल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान सचिव एवं अन्य द्वारा पुरुष एवं महिला खंड के प्रत्येक बैरेक में जाकर बंदियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें कानूनी अधिकारों, यूटीआरसी, नि:शुल्क विधिक सहायता लीगल एड डिफेंस काउंसिल स्कीम के बारे में अवगत कराया गया।

शिविर के दौरान बंदियों को गरीब बंदी सहायता योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

विजय/अवंतिका जायसवाल

Related posts

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार,कल की तुलना में आए आज ज्यादा नए मामले।

Web1Tech

किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले : कृषि मंत्री श्री कंषाना*

मूसेवाला के घर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान।

Web1Tech
Download App.