Dainik Akhand Chakra
ताजा खबरे

सपा गरीबों, कमजोरों, अति पिछड़ों की सच्ची हितैषी- चिनकू यादव

जन भावनाओं का आदर करते हुए सपा सभी वर्ग का करेगी उत्थान

रिजवान खान/दैनिक सामना/डुमरियागंज

सपा गरीबों, कमजोरों, अति पिछड़ों की सच्ची हितैषी- चिनकू यादव

डुमरियागंज क्षेत्र के रगड़गंज चौराहा पर सपा द्वारा आयोजित चौपाल को सपा नेता चिनकू यादव ने संबोधित किया ।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों, अति पिछड़ों की सच्ची हितैषी है। जबकि प्रदेश और देश की भाजपा सरकार गरीब, किसान विरोधी है जो पिछड़ों दलितों का हक छीन रही है। महंगाई की मार से जनता तबाह है तो रोजगार के लिए युवा दर-दर भटक रहा है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार किसी से छिपा नहीं है। अपनी खामियों को छिपाने के लिए भाजपा नेता झूठ दर झूठ बोलकर केवल जनता को बहकाने का काम रह रहे हैं। पांच साल में भाजपा सरकार की कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है, जिसे उसके नेता बता सके। उन्होंने कहा कि भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है। सपा की ओर जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। आने वाले समय में जन भावनाओं का आदर करते हुए सपा सभी वर्ग का उत्थान करेगी

 

इस दौरान लवकुश तिवारी, तोताराम वर्मा, रघुनंदन पाण्डेय, सत्य नरायन यादव, अवधेश सिंह, मोहम्मद जमाल, अज्जू सिंह,नसीम अहमद, घनश्याम गौड़,बहरैची प्रसाद, अखिलेश यादव, दिवाकर यादव, दुर्गा शंकर यादव आदि मौजूद रहे।

Related posts

विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर पुलिस और SSB की सयुंक्त टीम ने किया फ्लैग मार्च्

Web1Tech

सशस्त्र सीमा बल जवानों ने चावल की तस्करी करते हुए एक तस्कर को पकड़ा

Web1Tech

बभनी बाजार में हुआ कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन ।कांग्रेस नेता डॉ सरफ़राज़ ने किया उद्घाटन

Web1Tech
Download App.