ओबरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया में कवि साहित्यकार पत्रकार एवं शिक्षक के आकस्मिक निधन से सोनभद्र शाहित कई क्षेत्र में शोक की लहर। बुधवार की देर शाम उनका आकस्मिक निधन हो गया वे सदर विकास खण्ड के मारकुंडी ग्राम सभा अवई के निवासी थे और चोपन विकास खण्ड के कारागार प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत भी थे मृत्यु भाषी एवं सौम्य स्वभाव के नाम से जाने जाते थे। श्याम बिहारी के निधन की सूचना से स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रबुद्ध समाज में भी शोक की लहर व्याप्त हो गई उनके निधन पर खैरटिया गांव में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर मूर्ति के पास पुष्प अर्पित कर दी गई। विनम्र श्रद्धांजलि यह कार्यक्रम वंदे भारत न्यूज़ चैनल के जिला संवाददाता विकास कुमार हलचल देख रेख में कराया गया। सभी ने शिक्षक श्यामबिहारी मधुर आकस्मिक निधन को समाज के लिए अपूर्ण क्षति बताया और कहा की उनकी कमी पुरी नहीं की जा सकती। मुख्य रूप से अमरनाथ उजाला, सूर्यबली गौतम, अमरनाथ यादव, दीपक विश्वकर्मा, कमलेश कुमार, कुलदीप पासवान, संदीप कुमार, राधेश्याम गौतम, चंद्रकांत राव, बबलू रंगीला ,मनोज यादव, शशि लाइनमैन रोहित कुमार, राहुल बाबूआदि उपस्थित रहे।
dainikakhand chakra
Dainik Akhand chakra print media and electronic media.
Editor-in-Chief - priya Gupta

