Dainik Akhand Chakra
अन्य

कवि साहित्यकार पत्रकार एवं शिक्षक श्यामबिहारी मधुर आकस्मिक निधन पर दी गई खैरटिया विनम्र श्रद्धांजलि। 

ओबरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया में कवि साहित्यकार पत्रकार एवं शिक्षक के आकस्मिक निधन से सोनभद्र शाहित कई क्षेत्र में शोक की लहर। बुधवार की देर शाम उनका आकस्मिक निधन हो गया वे सदर विकास खण्ड के मारकुंडी ग्राम सभा अवई के निवासी थे और चोपन विकास खण्ड के कारागार प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत भी थे ‌ मृत्यु भाषी एवं सौम्य स्वभाव के नाम से जाने जाते थे। श्याम बिहारी के निधन की सूचना से स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रबुद्ध समाज में भी शोक की लहर व्याप्त हो गई उनके निधन पर खैरटिया गांव में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर मूर्ति के पास पुष्प अर्पित कर दी गई। विनम्र श्रद्धांजलि यह कार्यक्रम वंदे भारत न्यूज़ चैनल के जिला संवाददाता विकास कुमार हलचल देख रेख में कराया गया। सभी ने शिक्षक श्यामबिहारी मधुर आकस्मिक निधन को समाज के लिए अपूर्ण क्षति बताया और कहा की उनकी कमी पुरी नहीं की जा सकती। मुख्य रूप से अमरनाथ उजाला, सूर्यबली गौतम, अमरनाथ यादव, दीपक विश्वकर्मा, कमलेश कुमार, कुलदीप पासवान, संदीप कुमार, राधेश्याम गौतम, चंद्रकांत राव, बबलू रंगीला ,मनोज यादव, शशि लाइनमैन रोहित कुमार, राहुल बाबूआदि उपस्थित रहे।

Related posts

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सिद्धार्थनगर ने किया पुलिस का सम्मान ,अंगवस्त्र मय पुष्प गुच्छ किया भेंट

Web1Tech

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार,कल की तुलना में आए आज ज्यादा नए मामले।

Web1Tech

विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर पुलिस और SSB की सयुंक्त टीम ने किया फ्लैग मार्च्

Web1Tech
Download App.