Dainik Akhand Chakra
बिना केटेगरी

मूसेवाला के घर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान।

जेएल न्यूज/JL NEWS

मानसा (पंजाब) 03–06–2022

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 5 दिन बाद सीएम भगवंत मान उनके घर पर पहुंचे

वहां पहुंचकर मूसेवाला के परिवार से दुख सांझा किया। बता दें कि सुबह गांव के लोगों ने सीएम मान का विरोध किया था। गांववालों का कहना है कि सीएम के सिक्योरिटी वापस लेने के चलते ही मूसेवाला की हत्या हुई है। वहीं गांव बनावाली के सरदूलगढ़ से विधायक गुरप्रीत सिंह बेशक दो बार पहले सिद्धू मूसेवाला के घर जा चुके हैं। लेकिन शुक्रवार को लोगों ने उनका भी विरोध किया। फिलहाल यहां पर भारी गिनती में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से फोन पर बात की और घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हम दोषियों को जरूर सजा दिलवाई जाएगी। सरकार हर आरोपित से सख्ती से पेश आएगी। आपको बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा। इससे पहले मान ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। माना जा रहा है इस मुलाकात के बाद ही माने मूसेवाला के गांव जाने का फैसला किया है, क्योंकि इस मुद्दे पर सरकार व पार्टी की काफी किरकिरी हो रही है।

उल्लेखनीय है कि मूसेवाला के अंतिम संस्कार पर भी सरदूलगढ़ के विधायक के अलावा पार्टी या सरकार की तरफ से कोई नहीं गया था। इसे लेकर सरकार व पार्टी आलोचना हो रही है। विरोधी पार्टियां लगातार सरकार पर हमले कर रहा है। शिअद व कांग्रेस ने हत्या के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। मुख्यमंत्री सुबह ही मूसा गांव पहुंचकर परिवार से मिले और उन्हें भरोसा दिलवाया की आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी।

 

 

Related posts

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार,कल की तुलना में आए आज ज्यादा नए मामले।

Web1Tech

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, देखे आज का अपडेट।

Web1Tech

थाना चिल्हिया पुलिस टीम द्वारा बेहोश पाए गए बालक को दवा इलाज कराने व होश में आने के बाद उसके परिजनो को तलाश कर सुपुर्द किया गया

Web1Tech
Download App.